Diwali Gift: दिवाली पर कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट (Diwali Gift) के लिए गुजरात (Gujarat) के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) को जाना जाता है। अब चेन्नई (Chennai) की एक कंपनी के मालिक ने भी ऐसा कुछ किया है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। कारों में हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। कर्मचारियों को शादी के लिए एक लाख रुपए भी दिए जा रहे हैं। पहले यह रकम 50 हजार रुपए थी। इस साल इसे बढ़ा दिया गया। टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस (Team Detailing Solutions) नाम की कंपनी स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन (structural steel design) और डिटेलिंग सर्विस (detailing service) से जुड़ा कारोबार करती है। एक अधिकारी के मुताबिक कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए महंगे गिफ्ट दिए गए। कंपनी में करीब 180 कर्मचारी हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीधर कन्नन (Sridhar Kannan) ने कहा, हम कंपनी की कामयाबी में उनके (कर्मचारियों) अथक प्रयासों की प्रशंसा करना चाहते थे। कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।