केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकी तरफ से 21 मई को जारी नई कोविड गाइडलाइन के अनुसार, केंद्र ने कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी और कुछ नए नियम जारी किए थे। स्वास्थ्य सचिव ने कहा था कि कंटेनमेंट जोन के रूप में चिह्नित किए जाने वाले क्षेत्र और ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत से अधिक है वहां सामूहिक समारोह से बचना होगा।