झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के लापता होने के खबरों के बीच सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाली सरकार के सभी विधायकों को रांची में रहने का आदेश दिया गया है। झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों को झारखंड की राजधानी रांची ना छोड़ने और मंगलवार को एक अहम बैठक में हिस्सा लेने को कहा गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 10 बार समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन सीएम एक बार भी पेश नहीं हुए।