
Parliament Security Changed : संसद भवन के भीतर लोकसभा में हुई घटना के बाद केंद्र सरकार ने संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था बदल दी है। नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था देश की प्रमुख इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली सुरक्षा एजेंसी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ को सौंपा जाएगा। आगन्तुक पास बनाने का काम संसद कर्मचारी ही करेंगे।
गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित किया है। यह बोर्ड अब समूचे संसद भवन परिसर का व्यापक एवं सघन सर्वेक्षण करेगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार सीआईएसएफ की सुरक्षा एवं अग्निशमन विंग की नियमित तैनाती की जाएगी।
गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ के महानिदेशालय को बुधवार को संसद भवन परिसर के व्यापक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही सीआईएसएफ महानिदेशालय ने बोर्ड गठित कर दिया है। संसद बजट सत्र से पहले ही सीआईएसएफ के संसद की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लेगी।
उल्लेखनीय है कि गत 13 दिसम्बर को लोकसभा के सदन में दो युवा दर्शक दीर्घा से अंदर कूद गये थे जिससे संसद भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिह्न लग गया था। इसके बाद सरकार ने संसद की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया है।
Published on:
21 Dec 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
