मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "हमलोग जातीय जनगणना के शुरू से पक्षधर रहे हैं। बीच में कोरोना और चुनाव जैसे कारणों से इस पर बैठक नहीं हो पाई। अब जल्द ही सभी दलों की बैठक बुलाई जाएगी। सभी दलों के लोगों का सुझाव लिया जाएगा। साथ ही जातीय जनगणना के लिए अधिकारियों को भी लगाया जाएगा।"