
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और देश के बड़े शराब कारोबारी धीरज सीहू के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित 9 ठिकानों पर बीते 6 दिनों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी है। आयकर विभाग ने अब तक 350 करोड़ से ज्यादा का नगदी मिलने की पुष्टि कर चुकी है। वहीं एजेंसी का तलाशी अभियान जारी है। धीरज साहू की लाइफ स्टाइल की बात करें तो, ये लैविस लाइफ जीना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे कभी फोटोग्राफी करते हैं तो कभी टाइगर के साथ बैठे दिखते हैं। धीरज साहू को बंदूकों का बेहद शौक है।
पांच भाईयों में से चार का राजनीति से नाता
धीरज साहू के पांच भाई थे जिनमें से उनको लेकर चार राजनीति में आ गए हैं। उनके एक भाई शिव प्रसाद साहू लोकसभा सांसद थे और उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दो बार रांची सीट चुनाव जीता था । जनवरी 2001 में 67 साल की आयु में उनका निधन हो गया। उनके एक अन्य भाई नंदलाल साहू का भी निधन हो गया है।
शराब के कारोबार से पूराना नाता
धीरज साहू के पिता बलदेव साहू एक प्रसिद्ध शराब कारोबारी थे। शराब का कारोबार धीरज साहू का पैतृक कारोबार है। इनके अलावा परिवार के कई अन्य सदस्य भी इस कारोबार से जुड़े हैं। बलदेव साहू ग्रुप ऑप कंपनीज का ज्यादातर बिजनेस ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में है।
Updated on:
11 Dec 2023, 2:24 PM IST
Published on:
11 Dec 2023, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.