29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में धांधली! थरूर के पोलिंग एजेंट ने की शिकायत, यशपाल आर्या ने आरोपों को बताया कपोल-कल्पित

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतगणना की जा रही है। इसी बीच उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने ये आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Oct 2022, 1:29 PM IST

shashi tharoor

shashi tharoor

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यालय में काउंटिंग प्रक्रिया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज़ ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। सभी प्रदेशों से आए मतपत्रों को एकसाथ मिलाकर मतगणना की जा रही है। शाम 3 से 4 बजे के बीच मतगणना का परिणाम आने की उम्‍मीद है। 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।


कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू होने के बाद उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। सलमान सोज़ उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का गंभीर आरोप लगाए है। बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है।

यह भी पढ़ें- Congress President Election : लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी : शशि थरूर


कांग्रेस चुनाव अथॉरिटी के सूत्रों ने थरूर के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि आरोप बेबुनियाद हैं। वोटिंग के वक्त लखनऊ में मौजूद थरूर के किसी एजेंट ने सवाल नहीं उठाए थे। दिक्कत उनके दिल्ली के एजेंट को है। थरूर खेमे की तरफ से लगाए गए आरोप के बाद चुनाव करवाने वाले कमेंटी ने बड़ा एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश की मत पेटी को काउंटिंग की प्रक्रिया से अलग रखा गया है।

यह भी पढ़ें- शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में क्या बदलाव चाहते, देखें वीडियो



कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। 17 अक्टूबर मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 9500 डेलीगेट ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया था। करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था।