31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWC Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा हमला, बोले- मोदी की गारंटी का हश्र ‘इंडिया शाइनिंग’ जैसा ही होगा

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर हमला बोलते हुए कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'मोदी सरकार की गारंटी' का वही हश्र होगा जो 2004 के लोकसभा चुनाव में 'शाइनिंग इंडिया' का हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 19 Mar 2024, 4:09 PM IST

modi_kharge.jpg

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'मोदी सरकार की गारंटी' का वही हश्र होगा जो 2004 के आम चुनाव में 'शाइनिंग इंडिया' का हुआ था। खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को मंजूरी देने के लिए बुलाई गई पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आज कहा कि देश बदलाव चाहता है क्योंकि मौजूदा सरकार की गारंटियां धोखा साबित हो रही है। देश के माहौल से अब साफ हो गया है कि मोदी सरकार की गारंटी का 2024 के आम चुनाव में वही हश्र होना है जो 20 साल पहले 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार के 'शाइनिंग इंडिया' नारे का हुआ था।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा "भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 स्तंभ - किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय में प्रत्येक की पांच गारंटी हैं। हर न्याय स्तंभ के अन्तर्गत पांच गारंटियों के हिसाब से कांग्रेस पार्टी ने कुल 25 गारंटियां दी हैं। घोषणा पत्र में इन सब का विस्तार से उल्लेख किया गया है।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 1926 से ही देश के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस घोषणापत्र को ''विश्वास और प्रतिबद्धता का दस्तावेज़'' माना जाता है। जरूरत जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर स्वयं को केंद्रित रखने की है और अगले पांच साल में हमारी जो प्राथमिकताएं हैं उन्हें पुरजोर ढंग से जनता के बीच पहुंचना है।"

उन्होंने कहा "देश बदलाव चाहता है। मौजूदा मोदी सरकार की गारंटियाँ का वही हश्र होने जा रहा है जो 2004 में भाजपा की 'इंडिया शाइनिंग' नारे का हुआ था। इसके लिए हमारे हर गांव और शहर के कार्यकर्ता को उठ खड़ा होना होगा। घर-घर अपने घोषणापत्र को पहुंचाना होगा।"

यह भी पढ़ें: NDA को 400 पार पहुंचाने के लिए भाजपा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों पर खास तैयारी