3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका के बाद अब सोनिया गांधी भी दोबारा हुईं कोरोना पॉजिटिव, तेजस्वी यादव ने कल ही की थी मुलाकात

Sonia Gandhi Covid Positive: प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इससे पहले दो जून को आई सोनिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। अब आज फिर से वो कोरोना संक्रमित मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Aug 2022, 12:57 PM IST

sonia_gandhi.jpg

Congress President Sonia Gandhi has tested positive for Covid-19 today

Sonia Gandhi Covid Positive: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि आज सोनिया गांधी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद सोनिया गांधी अपने घर में आइसोलेट हो गई है। जयराम रमेश ने ट्वीट में बताया कि सोनिया गांधी सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने घर में आइसोलेट हो गई हैं।

सोनिया गांधी इससे पहले 2 जून को कोरोना संक्रमित मिली थी। तब नेशनल हेराल्ड केस में ईडी सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुका था। लेकिन तबियत खराब होने के कारण उन्होंने कुछ दिनों का समय मांगा था। जिसे ईडी ने स्वीकार भी किया था। दूसरी ओर सोनिया गांधी से पहले उनकी बेटी प्रियंका गांधी तीन दिन पहले दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव मिली। अब सोनिया भी दूसरी बार कोरोना की चपेट में आ गई है।


मालूम हो कि सोनिया गांधी से बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार शाम मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई थी। अब तेजस्वी से मुलाकात के अगले ही दिन सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से तेजस्वी पर भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बन गया है।

यह भी पढ़ेंः दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुई प्रियंका गांधी, राहुल भी बीमार


इधर कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क पहने मिलने पर दिल्ली में 500 रुपए का जुर्माना देना होगा।