3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, भाई राहुल गांधी भी अस्वस्थ, टला राजस्थान दौरा

Priyanka Gandhi Tested Covid Positive: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दूसरी बार कोरोना की चपेट में आ गई है। उनके साथ-साथ राहुल गांधी की तबियत भी खराब बताई जा रही है। इस कारण राहुल गांधी का आज का राजस्थान दौरा टाल दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Aug 2022, 10:29 AM IST

rahul_priyanka.jpg

Priyanka Gandhi Tested Covid Positive Rahul is also ill Rajasthan Visit Postponed

Priyanka Gandhi Tested Covid Positive: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। प्रियंका गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी भी अस्वस्थ हो गए हैं। राहुल गांधी की तबियत बिगड़ने के कारण उनका राजस्थान दौरा टाल दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज राहुल गांधी का राजस्थान जाने का कार्यक्रम पूर्वनिर्धारित था। लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उनका दौरा टाल दिया गया। मालूम हो कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी एक बार कोरोना संक्रमित हो गई थी। आज खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गई है। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।

प्रियंका गांधी ने हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है। इससे पहले वो तीन जून को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। प्रियंका गांधी आज एक महीने के अंदर दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है।

दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान के अलवर जाने वाले थे। अलवर में उनका पार्टी के 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' में शामिल होने का कार्यक्रम था। लेकिन उनकी तबियत खराब होने के कारण राहुल गांधी का अलवर दौरा टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

इधर बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 16 हजार के अधिक नए मरीज मिले। जानकारी के अनुसार देश में 16047 नए केस बीते 24 घंटे में मिले।