केशव महतो ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मिले निर्देशों के आलोक में यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है। इस बैठक में जिला अध्यक्षों से सभी बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि जिलाध्यक्षों का संवाद कार्यक्रम जारी है, जिसमें अब तक 9 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। अगला कार्यक्रम सिमडेगा जिले में होगा, जिसके लिए नवनियुक्त सह प्रभारी शुक्रवार को आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।