16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताने पर घिरीं सुप्रिया श्रीनेत, BJP ने लगाया फर्जी नैरेटिव फैलाने का आरोप

Supriya Shrinate BJP Flag video: सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी नेताओं पर तिरंगे की जगह पार्टी झंडा फहराने का आरोप लगाते हुए दो वीडियो साझा किए, लेकिन दोनों वीडियो पुराने पाए गए। इसके बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 16, 2026

Supriya Shrinate BJP flag video

सुप्रिया श्रीनेत ने शेयर किए दो वीडियो (Photo-X @SupriyaShrinate)

Supriya Shrinate Old Video Controversy: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत दो पुराने वीडियो को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने इन वीडियो को स्वतंत्रता दिवस समारोह का बताते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी नेताओं ने तिरंगे की जगह पार्टी का झंडा फहराया। हालांकि, बीजेपी ने दोनों दावों को गलत बताते हुए कहा कि वीडियो स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों से जुड़े नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ के वीडियो पर विवाद

बता दें कि सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद स्थित स्वामी विवेकानंद मंगल भवन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की जगह पार्टी का झंडा फहराया।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- 53 साल तक उनके पूर्वजों ने तिरंगे का बहिष्कार किया, आज भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने से बाज नहीं आते।

बीजेपी ने दर्ज कराई FIR

इस पोस्ट के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता श्रीनेत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बीजेपी ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस समारोह का बताकर पेश किया है।

बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय पर्व पर बीजेपी को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय महत्व का पर्व है और कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदनामी का माध्यम बना दिया।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

बीजेपी के धमतरी जिला संगठन ने एफआईआर के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि बाद में सामने आया कि श्रीनेत द्वारा शेयर किया गया वीडियो स्वतंत्रता दिवस का नहीं था। यह इसी साल मार्च में उसी परिसर में आयोजित एक बीजेपी कार्यक्रम का वीडियो था, जिसमें पार्टी का झंडा फहराया गया था। वहीं, अजय चंद्राकर ने धमतरी में आयोजित आधिकारिक जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

पश्चिम बंगाल के वीडियो पर भी उठे सवाल

सुप्रिया श्रीनेत ने एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने तिरंगे की जगह बीजेपी का झंडा फहराया। उन्होंने अर्जुन सिंह को घृणित देशद्रोही तक कह दिया था।

हालांकि, यह वीडियो भी पुराना निकला और इसका स्वतंत्रता दिवस समारोह से कोई संबंध नहीं था। अर्जुन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो 15 अगस्त के कार्यक्रम का नहीं, बल्कि 6 जुलाई 2026 को बैरकपुर में उनके कार्यालय के उद्घाटन का है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

अर्जुन सिंह ने कहा कि पार्टियों और कुछ लोगों ने तथ्यों की पुष्टि किए बिना उनके खिलाफ फर्जी नैरेटिव और प्रोपेगेंडा फैलाया। उन्होंने कहा कि वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग