27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां, बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई बड़े नेता हुए शामिल

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके लिए नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में टास्क फोर्स 2024 के कई बड़े नेता शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Nov 2022, 5:49 PM IST

congress-task-force-for-2024-lok-sabha-elections-meets-first-time-under-new-party-chief-mallikarjun-kharge.jpg

Congress Task Force For 2024 Lok Sabha Elections, Meets First Time Under New Party Chief Mallikarjun Kharge

नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए कांग्रेस ने "टास्क फोर्स 2024" का गठन किया है। इस टास्क फोर्स के सदस्यों में प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन और सुनील कनुगोलू शामिल हैं। कांग्रेस ने उदयपुर सम्मेलन से पहले ही इस घोषणा कर दी थी।

आज नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में "टास्क फोर्स 2024" की पहली बैठक हुए है, जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, राजस्थान विधायक सचिन पायलट सहित 15 अन्य नेता जीआरजी कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार व मीडिया सहित चुनाव प्रबंधन से जुड़े कई अन्य काम सौंपे गए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस ने की समीक्षा
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि "भारत जोड़ो यात्रा की आधी यात्रा पूरी होने के बाद हम समीक्षा बैठक कर रहे हैं। अब हम उत्तर भारत में प्रवेश कर चुके हैं और यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया किसी भी अन्य इवेंट से बड़ी है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन संबंधित PCC बिना तारीख बदले अगर रूट में छोटे सुधार मांगते हैं तो रूट में बदलाव किया जा सकता है।

भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए की बैठक
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीते दिन रविवार को बैठक की, जिसकी अध्यक्षता पार्टी महासचिव बीएल संतोष ने की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BJP की इस बैठक के दौरान देश भर में चल रहे सभी कार्यक्रमों की प्रगति के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार 2014 से केंद्र की सत्ता में आई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही है। BJP के नेताओं को तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने का भरोषा है।