5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा से झारखंड तक गठबंधन के सहारे कांग्रेस! दिल्ली में हेमंत सोरेन ने आलाकमान से की मुलाकात

New Delhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 4 Sep 2024, 10:49 AM IST

लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद से ही कांग्रेस आलाकमान आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गया है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने के साथा ही सीटों के बंटवारे का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं, गठबंधन के सिलसिले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कांग्रेस आलाकमान से दिल्ली में मुलाकात की। बता दें कि झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम के बीच पहले से ही गठबंधन है।

आप के साथ गठबंधन चाहती है कांग्रेस 

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। ऐसे में कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। इस बीच राहुल गांधी ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि राहुल गांधी हरियाणा में लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन चाहते हैं। लेकिन 'आप' पहले ही राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों से गठबंधन पर बात चल रही है। समय आने पर इसकी पूरी जानकारी देंगे।

हरियाणा में एक ही चरण में होगा चुनाव

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। हरियाणा में एक चरण में चुनाव होगा। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे।

दिल्ली में आलाकमान से मिले हेमंत सोरेन 

वहीं, हरियाणा में आप से गठबंधन की खबर के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिले। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है। इस दौरान सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। 

हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे

जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में तीनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते कहा, " संयोग से वक्त नहीं मिला रहा था। आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे।'' उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी लड़ेंगे, इसके लिए रूपरेखा भी तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें: CM ममता हो गई हैं निर्मम, उन्हें भुगतना पड़ेगा परिणाम, शिवराज सिंह चौहान का बंगाल के मुख्यमंत्री पर निशाना