नई दिल्ली। बीते करीब डेढ साल से कोरोना महामारी (covid-19) से जूझ रहे भारत को अब थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। दरअसल, भारत में कोरोना के एक्टिव मामले घटकर 3 लाख हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते दिन देश में कोरोना के 31,382 नए कोरोना केस आए और 318 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 24 घंटे में 32,542 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के 1478 एक्टिव केस कम हो गए। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3 लाख 162 हैं, जिनका इलाज चल रहा है।