30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं मिला कोई नया स्ट्रेन तो कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से बच जाएगा देश

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अब कोरोना का कोई नया स्ट्रेन सामने नहीं आया, साथ ही त्योहारों के सीजन में लोगों ने कोरोना नियमों का पालन किया तो भारत कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से बच सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 22 Oct 2021, 9:29 PM IST

corona third wave depends on new covid-19 variant says experts

corona third wave depends on new covid-19 variant says experts

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना टीकाकरण में 100 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। बावजूद इसके विशेषज्ञ और सरकार कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अब कोरोना का कोई नया स्ट्रेन सामने नहीं आया तो भारत कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से बच जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी भी दी कि कोविड-19 के कम मामले सामने आने का यह मतलब नहीं है कि महामारी अब ‘स्थानिक’ है।

सरकार कर रही ये अपील
बता दें कि किसी रोग को ‘स्थानिक’ तब कहा जाता है, जब यह किसी भोगौलिक क्षेत्र में लगातार मौजूद रहता है लेकिन इसके प्रभाव को कम किया जा सकता हो। वहीं सरकार भी लगातार लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। कल 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने के बाद भी सरकार ने लोगों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा था।

सरकार का कहना है कि कोरोना वैक्सीन महामारी की गंभीरता को कम करता है, वहीं मास्क पहनना और लोगों से उचित दूरी बनाए रखना कोरोना से बचने का रामबाण उपाय है। ऐसे में हमें तब तक मास्क पहनना है जब विशेषज्ञ हमें मास्क न पहनने की बात न कह दें।

यह भी पढ़ें: 5 से 11 साल के बच्चों पर 90 फीसदी से अधिक प्रभावी फाइजर वैक्सीन

गौरतलब है कि इन दिनों भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। पहले नवरात्रि फिर दशहरा और अब दिवाली, वहीं इसके बाद भी कई और त्योहार भी आने वाले हैं। ऐसे में सरकार और विशेषज्ञ एक बार फिर से कोरोना के बढ़ने को लेकर चिंतित हैं। हालांकि सरकारें लोगों से कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने की अपील कर रही हैं। इसके लिए ही राज्यों में त्योहारों को लेकर कोरोना गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ कोरोना टीकाकरण की गति बढ़ाने और बच्चों के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने की बात कह रहे हैं।