4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Outbreak in India: केरल के अलावा चार और राज्य हैं चिंता का विषय, एक्टिव केस हैं ज्यादा

  Coronavirus Outbreak in India: कोरोना के 100 अधिक केस वाले जिलों की संख्या में काफी कमी आई है। 1 जून 2021 को 100 से अधिक मामलों वाले जिलों की संख्या 279 से घटकर 30 अगस्त 2021 को 42 हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Sep 2021, 6:40 PM IST

Coronavirus Outbreak in India

Coronavirus Outbreak in India

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा बयान में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus Outbreak in India ) के गुरुवार को 47,092 नए मामले सामने आए। 509 लोगों की कोरोना की वजह से मौत होने की सूचना है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि अभी भी केरल एक ऐसा राज्य है जहां 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इसके अलावा देश के चार राज्यों में 10 हजार से 1 लाख सक्रिय मामले हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है। शेष राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 हजार से कम एक्टिव केस हैं।

बीते 7 दिनों में अकेले केरल से 69% मामले

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि पिछले हफ्ते देश में नए मामलों में से 69 फीसदी अकेले केरल में दर्ज किए गए। देश में कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने के बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। कोरोना के 100 अधिक केस वाले जिलों की संख्या में काफी कमी आई है। 1 जून 2021 को 100 से अधिक मामलों वाले जिलों की संख्या 279 से घटकर 30 अगस्त 2021 को 42 हो गई है।

Read More: Covid-19 Coronavirus Cases Kerala and West Bengal: बंगाल और केरल में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की घोषणा

अगस्त में 18.38 करोड़ टीका लगाने में मिली सफलता

10 मई को समाप्त सप्ताह के बाद से साप्ताहिक सकारात्मकता में पूरे भारत में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है। लगातार नौवें सप्ताह में कोरोना सकारात्मकता दर 3 फीसदी से कम है। अगस्त 2021 में 18.38 करोड़ डोज लोगों को लगाने में सफलता मिली है। अगस्त में दी जाने वाली प्रतिदिन की औसत खुराक 59.29 लाख है। माह के अंतिम सप्ताह में हमने प्रतिदिन 80 लाख से अधिक खुराकें दीं।

Read More: covid-19 : स्कूल स्टाफ के टीकाकरण का रोडमैप

16% आबादी को पूरी तरह से लग चुका है टीका

देश की कुल वयस्क आबादी के 16 फीसदी को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। जबकि 54 फीसदी वयस्क आबादी को कम से कम एक शॉट लग चुका है।

पहले लगाए कोरोना का टीका, फिर बने भीड़ का हिस्सा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्योहारी सीजन के दौरान सामूहिक समारोह में भीड़ का हिस्सा बनने के संभावित खतरे के प्रति लोगों को आगाह किया है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि अगर समारोह शामिल होना जरूरी है तो उससे पहले आप कोविड-19 का टीका जरूर लगवा लें। कोरोनोवायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। सकारात्मकता दर में गिरावट के बावजूद केंद्र ने लोगों से घर पर त्योहार मनाने की अपील की है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।