5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Updates : 5,880 नए कोरोनावायरस केस 10 अप्रैल को दर्ज, देशभर के अस्पतालों में आज से मॉक ड्रिल शुरू

Coronavirus Updates कोरोनावायरस से बचाव और तैयारियों को लेकर देशभर के अस्पतालों में आज सोमवार को मॉक ड्रिल हो रही है। 10 अप्रैल को बीते 24 घंटें की कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट 5,880 नए केस मिले है। अब देश में कुल एक्टिव संख्या 35,199 हो गई है। कोरोनावायरस संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Apr 2023, 11:15 AM IST

coronavirus.jpg

Coronavirus Updates : 5,880 नए कोरोनावायरस केस 10 अप्रैल को दर्ज, देशभर के अस्पतालों आज से मॉक ड्रिल शुरू

Coronavirus Updates देश में कोरोनावायरस संक्रमण ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। 10 अप्रैल को कोरोनावायरस संक्रमण आई जांच रिपोर्ट में बीते 24 घंटे में 5,880 नए कोविड—19 केस दर्ज किए गए हैं। इन नए कोरोनावायरस केसों की वजह से देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 35,199 दर्ज की गई है। भारत में 9 अप्रैल को कोरोना के 5,357 नए मामले सामने आए। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 32,814 हो गई थी। कोरोनावायरस की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और तैयारियों की जांच परखने के लिए आज 10 अप्रैल और कल 11 अप्रैल को देशव्यापी मॉक ड्रिल हो रहा है। कुछ राज्यों ने कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए सख्ती अपनानी शुरू कर दी है। तीन राज्य हरियाणा, केरल सरकार और पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है।

देशभर में दो दिन मॉक ड्रिल शुरू

कोरोनावायरस संक्रमण की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए देशभर में सरकारी और निजी अस्पतालों में दो दिन मॉकड्रिल हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में तैयारियों को परखने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़े - Coronavirus Updates : कोविड-19 पर मद्रास हाईकोर्ट की पहल, वकीलों को वर्चुअल सुनवाई का दिया विकल्प

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने परखेंगे तैयारियां

मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने के लिए 10 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया झज्जर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौजूद थे। और उन्होंने अस्पताल की कोरोनावायरस की तैयारियों को परखा।

अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,41,92,837

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.54 प्रतिशत रही। सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत और रिकवरी दर वर्तमान में 98.74 प्रतिशत है। अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,41,92,837 हो गई है। अब तक कुल 92.27 करोड़ टेस्ट किए गए, जिनमें से 1,57,894 टेस्ट पिछले 24 घंटों में किए गए। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े - कोरोनावायरस पर बिहार सीएम नीतीश कुमार क्या बोले, See Video

तीन राज्यों में मास्क अनिवार्य

हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। केरल सरकार ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग नागरिकों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। पुडुचेरी प्रशासन ने भी तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है।

यूपी में 319 नए कोविड-19 केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 319 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल का एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है। इससे सक्रिय मामलों की संख्या 1,192 हो गई है, जो इस साल सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी न करें।

ओमीक्रान के सब वैरिएंट XBB.1 है वजह

दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 केस के पीछे ओमीक्रान के सब वैरिएंट XBB.1 को कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा XBB 1.5, XBB 2.3 सब वैरिएंट के मरीज भी हैं। XBB. 1 तेजी से संक्रमण को फैलाता है। यदि सावधानी नहीं बरती तो ये कोरोना की नई लहर का रूप ले सकता है। नोएडा सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने जनता से अपील की वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।

यह भी पढ़े - Coronavirus Updates : रिकॉर्ड 6,050 नए कोविड-19 केस दर्ज, एक्टिव केस 28,303 हुए, यूपी में इस साल हुई पहली मौत