22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर हाउस विवाद: प्रियंका गांधी वाड्रा पर बीजेपी का पलटवार, कहा- ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रहा है गांधी परिवार

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी को लेकर प्रियंका गांधी पर "विक्टिम कार्ड" खेलने का आरोप लगाया। जानें पूरा विवाद और बीजेपी का तर्क।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 22 Oct 2026, 9:25 PM IST

BJP vs Congress

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर सियासी घमासान: बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, Photo Source@ANI

Political Content Controversy: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। यह मामला बीकानेर हाउस में आयोजित एक प्रदर्शनी से जुड़ा है, जिसमें उनके बेटे रेहान वाड्रा की कलाकृतियां शामिल थीं। केसवन ने 'नेहरू-गांधी कांग्रेस परिवार' पर आरोप लगाया कि वे खुद को कानून से ऊपर मानते हैं।

ANI से बात करते हुए, केसवन ने कहा कि बीकानेर हाउस की पॉलिसी गाइडलाइंस में साफ तौर पर लिखा है कि प्रदर्शनियों में कोई राजनीतिक सामग्री नहीं दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने प्रियंका गांधी पर 'विक्टिम कार्ड' (खुद को पीड़ित बताने की कोशिश) खेलने का आरोप लगाया।

यह है पूरा घटनाक्रम

यह मामला तब सामने आया जब बुधवार को रेहान वाड्रा ने आरोप लगाया कि बीकानेर हाउस के मैनेजमेंट ने उनसे प्रदर्शनी में लगी उनकी ज्यादातर कलाकृतियों को हटाने के लिए कहा। इन कलाकृतियों में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और अन्य प्रदर्शनों को दिखाया गया था।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में रेहान ने लिखा, "पांच घंटे पहले, बीकानेर हाउस मैनेजमेंट ने मुझे अपने शो 'नो आइडिया इज़ फाइनल' (No Idea Is Final) से ज्यादातर कलाकृतियां हटाने के लिए मजबूर किया। यह शो आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला है। इनमें दिल्ली में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें थीं। जाहिर है, उन्हें यह सामग्री 'आपत्तिजनक' लगी। उन्होंने मुझसे तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा। मैंने मना कर दिया। मैं भारतीय ध्वज की तस्वीर नहीं हटाऊंगा।" रैहान ने कहा कि फिलहाल प्रदर्शनी का कुछ हिस्सा जारी रहेगा, और अगर जरूरत पड़ी, तो वह कोई दूसरी जगह ढूंढकर "विरोध प्रदर्शन की तस्वीरों का पूरा कलेक्शन" वहां प्रदर्शित करेंगे।

कांग्रेस की सोच अहंकारी

भाजपा प्रवक्ता केसवन ने कहा कि, "प्रियंका गांधी वाड्रा की बातों से कांग्रेस परिवार का अहंकार और यह सोच झलकती है कि वे खुद को देश के कानून से ऊपर मानते हैं। बीकानेर हाउस की पॉलिसी गाइडलाइंस साफ कहती हैं कि प्रदर्शनियों में राजनीतिक सामग्री नहीं होनी चाहिए। अब जब उनके बेटे के काम ने खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया है, तो प्रियंका गांधी वाड्रा 'विक्टिम कार्ड' खेलने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन नेहरू-गांधी कांग्रेस परिवार ने कभी देश के कानून या हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करने की परवाह कब की है?"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूरे 'कांग्रेस परिवार' के लिए, देश के कानून "केवल आम लोगों के लिए हैं, और उनके जैसे विशेषाधिकार प्राप्त परिवार पर लागू नहीं होते।"