केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खरीफ 2024-25 सीजन के दौरान एमएसपी के तहत आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित राज्यों में तुअर (अरहर) की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही किसानों के हित में कर्नाटक ने खरीद अवधि को 30 दिन बढ़ाकर 1 मई करने को भी मंजूरी दे दी है।