अनुराग मिश्रा!नई दिल्ली: केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने इस देश के अपने सभी मुख्यालयों पर 86वाँ स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया। दिल्ली के शौर्य ऑफ़िसर्स संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह में केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार बल्ला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। केंद्रीय गृह सचिव ने ऐतिहासिक और शानदार परंपरा, वीरता और पराक्रम साहस को जमकर सराहा। उन्होंने स्थापना दिवस के मौक़े पर देश के लिए वीरता दिखाने वाले जवानों को सम्मानित भी किया।