3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में 11 हजार वोल्ट करंट से मचा कोहराम, दर्जनभर लोग झुलसे, एक की मौत

Darbhanga muharram incident: दरभंगा जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, कई घायल जमीन पर गिर पड़े और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दरभंगा

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Jul 2025, 7:51 AM IST

मुहर्रम के जुलूस में हादसा

Darbhanga muharram incident: बिहार के दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढा गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में ले जाया जा रहा झंडा अचानक ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, कई घायल जमीन पर गिर पड़े और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस घटना की पुष्टि दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

मुहर्रम जैसे संवेदनशील आयोजन के दौरान बिजली आपूर्ति बंद क्यों नहीं की गई, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुहर्रम का जुलूस भारी भीड़ के साथ निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस में लगे एक बांस का सिरा ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से छू गया। तार में करंट दौड़ रहा था, जैसे ही बांस तार से टकराया, चिंगारी निकलने लगी और बिजली का तार टूटकर भीड़ पर गिर पड़ा। इसी बीच पास के ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई, जिससे और ज्यादा हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें- अगले 7 दिन भारी, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी

मौके पर पुलिस और प्रशासन की तैनाती

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति सामान्य है और लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों के परिजनों को भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया है। घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर है।