31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Asani : चक्रवात हुआ कमजोर लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

चक्रवात 'असानी' की चाल अब पहले से कमजोर हो गई है, अब ये आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुर के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज भी चक्रवात की वजह से कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 May 2022, 4:06 PM IST

Cyclone Asani : चक्रवात हुआ कमजोर लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Cyclone Asani : चक्रवात हुआ कमजोर लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

चक्रवाती तूफान असानी का बड़ा खतरा टल गया है। सी मौसम विज्ञान केंद्र, हैदराबाद की वैज्ञानिक डॉ. ए श्रावणी के अनुसार, असानी कमजोर हो चुका है। हालांकि तेलंगाना में अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के साथ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। इसलिए ओडिशा, आंध्रा, केरल और तेलंगाना में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी है। आज झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर दिखेगा।

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम के त्रिपुरा भागों और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होती रही।

चक्रवात ‘असानी’ को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई। पिछले सप्ताह जिस दिन से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना था, उसी दिन से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उत्तर-पश्चिम की ओर तीव्रता को लेकर भविष्यवाणी कर रहा था। जिसमें आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट की संभावित स्कर्टिग और फिर उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर इसका फिर से मुड़ना शामिल है।

तो वहीं, भुवनेश्वर आईएमडी के निदेशक एचआर बिस्वास ने बताया, तटीय आंध्र में चक्रवात और कमजोर हुआ। ओडिशा के तटीय जिलों में केवल कम बारिश की उम्मीद है। मछुआरों ने समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा क्योंकि तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 मई के आसपास बढ़ सकती है आंधी की गतिविधि। तो वहीं तेलंगाना मौसम विज्ञान केंद्र की विज्ञानिक डॉ. ए. श्रावणी ने बताया चक्रवाती तूफान असानी आज सुबह कमजोर हो गया।

बता दें, बुधवार की रात मछलीपट्टनम और नरसापुर के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार करने के बाद यह चक्रवात एक डिप्रेशन के रूप में कमजोर हो गया और गुरुवार की सुबह तक, एक अच्छी तरह से चिह्न्ति निम्न दबाव क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे कमजोर हो गया।