
केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। सत्र के दौरान 21 सितंबर गुरुवार को भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली की तरफ इशारा करते हुए उन्हें आतंकवादी बता दिया। इस पर खूब हो हल्ला मचा। वहीं, इस मुद्दे पर अब दानिश अली की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आज भावुक होते हुए कहा कि भाजपा सांसद के इस तरह के बयान से उन्हें गहरा धक्का लगा है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से मिलने की कोशिश की। लेकिन वह मिल नहीं पाए हैं। अगर भाजपा सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो वह अपनी सांसदी छोड़ने के लिए मजबूर होंगे।
मैं रात भर सो नहीं पाया- दानिश अली
21 सितंबर को लोकसभा में भाजपा सांसद की बदजुबानी के बाद बसपा सांसद दानिश अली ने आज मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो वह अपना पद छोड़ने के लिए मजबूर होंगे। दानिश अली ने आगे कहा कि मैं आज सुबह से लोकसभा स्पीकर से मिलने का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हैं।
इसके बाद मैंने अपना ख़त रिसीव करा दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह उचित कार्रवाई करेंगे। सब चीज रिकॉर्ड पर हैं। उन्होंने कहा कि इस कल इस प्रकरण के बाद मैं रात भर सो नहीं पाया। मैं करूं तो करूं क्या?
भाजपा एक्शन लेगी या प्रमोट करेगी देखना होगा
दानिश अली ने कहा कि सरकार ने बताया था कि संसद का यह विशेष सत्र महिलाओं के आरक्षण के लिए बुलाया गया था लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसका उद्देश्य कुछ और था। उन्होंने कहा कि ये स्पेशल सेशन चुने हुए सांसद को उसकी कम्यूनटी से लिंक करके अटैक करने के लिए बुलाया था। अब देखना है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ उनकी पार्टी कोई कार्यवाही करेगी या नहीं या फिर पार्टी उन्हें प्रमोट करेगी।
रमेश के खिलाफ जारी किया गया नोटिस
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उन्हें भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने की चेतावनी भी दी है। रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने घेराव किया।
क्या कहा था बिधूड़ी ने?
गुरुवार को जब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही थी, तब लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बहस जारी थी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सांसद दानिश अली को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। बहस के दौरान रोकने पर बिधूड़ी ने दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी तक कह दिया। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए सदन में खेद जताया।
ये भी पढ़ें: https://www.patrika.com/national-news/big-blow-to-opposition-janata-dal-s-joins-nda-8500859/
Published on:
22 Sep 2023, 6:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.