
देहरादून में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देहरादून में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर पुलिस की टीम ने सभी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी का भी नाम दर्ज नहीं किया गया था।
गेस्ट हाउस में होता था गंदा धंधा
पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ऋषिकुल के पास गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैथोला ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- आपके बच्चे को है फोन की लत! बिगाड़ रही है मेंटल और फिजिकल हेल्थ, दिमाग के इन हिस्सों पर होता है बड़ा असर
यह भी पढ़ें- 170 घंटे से सुरंग में फंसे मजदूरों का टूट रहा सब्र का बांध, बचाव दल 5 योजनाओं पर कर रहा काम
Updated on:
19 Nov 2023, 11:34 AM IST
Published on:
19 Nov 2023, 11:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.