4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन घंटे की पूछताछ के बाद रिहा हुए AAP नेता गोपाल इटालिया, केजरीवाल बोले- गुजरातियों के दबाव में झुकी सरकार

आप नेता गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। पीएम और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गोपाल इटालिया को पूछताछ के लिए National Women Commission ने बुलाया था। जहां से उन्हें कस्टडी में लिया गया था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Oct 2022, 6:46 PM IST

aap_leader_gopal_italia.jpg

Delhi: AAP Gujarat chief Gopal Italia detained from NCW office by Delhi Police

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रेसिडेंट गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे की पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। उन्हें पीएम मोदी और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। गोपाल इटालिया से तीन घंटे तक पूछताछ की गई। जिसके बाद उन्हें ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने से रिहा किया गया।

गोपाल इटालिया की रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह गुजरात के लोगों के भारी दबाव के चलते इन्हें गोपाल इटालिया को छोड़ना पड़ा। गुजरात के लोगों की जीत हुई। बता दें कि आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने तब हिरासत में लिया था, जब वो राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।

इधर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोपाल इटालिया से पूछताछ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने गोपाल इटालिया के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा था कि पूरी बीजेपी गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी है? इधर गोपाल इटालिया ने एनसीडब्ल्यू की नोटिस के संबंध में लिखा था कि महिला आयोग की चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही है।


गोपाल इटालिया ने अपने ट्वीट में बीजेपी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है? बीजेपी पाटीदार समाज से नफ़रत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुझे धमका रहे है।


मालूम हो कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक नोटिस में आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को 13 अक्टूबर को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है। इटालिया के यह नोटिस उनके पुराने वीडियो क्लिप के सिलसिले में जारी किया गया था, जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने ट्विटर पर गोपाल इटालिया का पुराना वीडियो क्लिप साझा किय़ा था। जिसके बाद आयोग ने इसपर संज्ञान लिया।


महिला आयोग ने नोटिस में कहा, इटालिया द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा महिला विरोधी, बेहद शर्मनाक, निंदनीय और शोभनीय है। गोपाल इटालिया एक वीडियो में यह कह रहे हैं कि मेरी माता-बहनों से भी रिक्वेस्ट है कि कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ मिलेगा नहीं मिलेगा वो शोषण के घर हैं। अगर आपको आपका अधिकार चाहिए, इस देश पर आपको शासन करना हो, समान हक चाहिए। तो कथाओं में नाचने की बजाए मेरी माताओं, बहनों ये पढ़ो।


इधर गोपाल इटालिया के वीडियो क्लिप पर भाजपा नेता सांबित पात्रा ने कहा था कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किया है। उससे यह पता चलता है कि आम आदमी पार्टी की मंशा कैसी है। संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके नेता वो लोग हैं जिन्होंने कहा था कि वो हिन्दुस्तान के चरित्र को बदलने आए हैं। लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को एक नहीं बल्कि कई बार नीच कहा जाए तो यह गलत है।