
बीते कुछ दिनों से दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। दिल्ली वासियों को खासतौर पर बच्चे और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने के दौरान सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की शुरुआत से पहले दिल्ली की हवा बेहद खराब होती जा रही है। खराब AQI के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बुधवार यानी 6 नवंबर को दिल्ली का AQI 352 पहुंच गया था।
दिल्ली का AQI दिन प्रतिदिन बेहद खराब स्थिति पर पहुँचता जा रहा है। केंदीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7.30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 रहा। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 234, गुरुग्राम में 304, गाजियाबाद में 276, ग्रेटर नोएडा में 274 और नोएडा में 266 एक्यूआई रहा।
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर मापा गया, जिसमें आनंद विहार में 425, बवाना में 412, मुंडका में 419, एनएसआईटी द्वारका में 447 और वजीरपुर में 421 एक्यूआई दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में दर्ज किया गया।
Updated on:
7 Nov 2024, 9:13 AM IST
Published on:
7 Nov 2024, 9:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.