भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "दिल्ली सरकार 10 साल में भी दिल्ली के लोगों को नहीं समझ पाई। जब चुनाव का समय आता है तब केजरीवाल लोगों से कहते हैं कि आकर हमें सब कुछ बताओ। अभी तक आप राजेंद्र नगर के सीवर भी साफ नहीं कर पाए। आपकी वजह से इस देश के 3 उम्मीदवार मारे गए। साथ ही कहा, जिस शहर को राजधानी होने पर गर्व होना चाहिए, वह अब पानी, बिजली, प्रदूषण के मुद्दों के कारण एक प्रश्नचिह्न बन गया है।"