दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और शाहदरा विधायक राम निवास गोयल (Ram Niwas Goel) ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लिखे पत्र में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। गोयल (76) ने चुनावी मैदान से हटने का कारण अपनी उम्र बताया, हालांकि, उन्होंने केजरीवाल को पार्टी की सेवा जारी रखने का आश्वासन दिया।