2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: बदमाशों ने पहले कार से मारी टक्कर फिर 200 मीटर तक घसीटकर शख्स की ली जान,वीडियो आया सामने

Delhi car dragged video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को लगभग 200 मीटर तक कार में फंसाकर घसीटा गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 11 Oct 2023, 4:20 PM IST

Delhi car dragged video

Delhi car dragged video

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार वाले ने पहले एक शख्स को जोरदार टक्कर मारी फिर उसे लगभग 200 मीटर तक घसीटता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना एनठएच 8 सर्विस लेन की है। शख्स के शव को बरामद उसकी शिनाख्त कर ली गई है।

मृतक की हुई पहचान

बता दें कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फरीदाबाद निवास बिजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में बंगला मामले में राघव चड्ढा ने पेश की दलील, कहा - जानबूझ कर किया जा रहा परेशान