23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Delhi Exit Polls Results 2025: कांग्रेस मुश्किल से खोल पाएगी खाता, AAP-BJP में से किसकी बनेगी सरकार?

Delhi Exit Polls Results 2025: कांग्रेस मुश्किल से खोल पाएगी खाता, AAP-BJP में से किसकी बनेगी सरकार?

Delhi Election Exit Polls 2025: चाणक्य स्ट्रेटजीस ने बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है। चाणक्य स्ट्रेटजीस के अनुसार BJP को 39 से 44 सीटों पर जीत दिखाई है। इसके साथ ही AAP को 25 से 28 सीटें देने का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 5 Feb 2025, 7:06 PM IST

Delhi Exit Polls Result

Delhi Exit Polls Result

Election Exit Polls 2025: दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 के लिए मतदान आज यानी बुधवार, 5 फरवरी की शाम 6 बजे संपन्न हुआ। चुनाव का रिजल्ट 08 फरवरी को घोषित किया जाएगा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ। एक ओर जहां AAP ने सत्ता में लौटने के लिए पूरी जी जान लगा दी वहींं दूसरी ओर BJP और कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य आप को सत्ता में आने से रोकना है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल-

एग्जिट पोल 2025

दिल्ली विधान सभा चुनाव में Matrize के एग्जिट पोल के रिजल्ट ने चौंका दिया है। मैटराइज के एग्जिट पोल ने दिल्ली में BJP की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है।

MATRIZE ने आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें और बीजेपी को 35-40 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।

Chanakya Strategies ने BJP की जीत की भविष्यवाणी की है। Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के अनुसार BJP को 39 से 44 सीटों पर जीत दिखाई है। इसके साथ ही AAP को 25 से 28 सीटें देने का ऐलान किया है।

Peoples Pulse ने भी दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने की भविष्यवाणी की है। Peoples Pulse के अनुसार बीजेपी को 51-60 सीटें, AAP को 10-19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। Peoples Pulse ने कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी है।

People's Insight ने भी दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया है। People's Insight के अनुसार बीजेपी 40-44 सीटें जीत सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी 25-29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

P-Marq के अनुसार दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी 39-49 सीटें, आप 21-31 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती है।

-JVC के अनुसार बीजेपी को 39-45 सीटें, AAP को 22-31 सीटें और कांग्रेस 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Exit Poll Results: दिल्ली में चौंकाने वाले आए एग्जिट पोल, BJP को मिली बढ़त, AAP को मिलेगी इतनी सीटें