31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक, प्रदूषण के लिए यूपी की डीजल बसों को ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्रकार के निर्माण कार्यों में रोक लगा दी है। इसके साथ ही दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण के लिए यूपी की डीजल बसों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदूषण के लिए BJP पर भी निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2022, 5:15 PM IST

delhi-govt-bans-construction-work-blames-up-diesel-buses-for-pollution.jpg

Delhi govt bans construction work, blames UP diesel buses for pollution

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दिवाली के बाद से लगातार हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली में रहने वाले लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है, जिसके बाद दिल्ली सरकार एक्सन मोड़ पर आ गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार यानी आज घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए निर्माण एवं विध्वंस के कार्यों पर रोक के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं पानी के छिड़काव को भी तेज करने के लिए जोर दिया गया है।

इसके साथ ही दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए उत्तर प्रदेश की डीजल बसों को जिम्मेदार ठहराते हुए गोपाल राय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ प्रशासन से दिल्ली-एनसीआर में CNG वाली बसों को चलाने का अनुरोध किया है।

1 नवंबर से हवा और जहरीली होने का अनुमान
"मौसम विशेषज्ञों ने अगले महीने 1 नवंबर से हवा की गति 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पास जाने का अनुमान लगाया है, जो आज सुबह 350 दर्ज किया गया है। इसके कारण रविवार यानी आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में स्थिति गंभीर है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दमघोंटू हवा, आंखों में चुभ रही जहरीली हवा

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण के लिए BJP पर साधा निशाना
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से BJP व्यवहार कर रही है उससे ऐसा लग रहा है कि वो चाहती है कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़े।