5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंझावला केस: अंजलि को घसीटने वाली कार में मौजूद चारों आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस, रोहिणी कोर्ट का फैसला

Kanjahwala Anjali Accident Case: राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित कंझावला अंजलि एक्सीडेंट केस में आज रोहिणी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस केस के चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस चलाने का फैसला दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 27 Jul 2023, 3:26 PM IST

कंझावला केस: चार आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस

कंझावला केस: चार आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस

Kanjahwala Anjali Accident Case: दिल्ली के कंझावला केस में गुरुवार को एक बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने इस केस के चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। कंझावला केस में अंजलि नामक एक युवती की मौत हुई थी। अंजलि की दिल्ली की सड़कों पर 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर मिला था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि छानबीन के बाद चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब रोहिणी कोर्ट ने इस चारों के खिलाफ कत्ल की धारा के तहत चार्ज फ्रेम किए है। अदालत ने यह माना कि अंजलि की मौत के समय ये चारों कार में मौजूद थे। अदालत 14 अगस्त को औपचारिक आरोप सुनाएगी।


इन चार आरोपियों पर चलेगा हत्या का केस

कंझावला हिट एंड ड्रैग केस में रोहिणी कोर्ट ने आरोपी मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन पर IPC की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), 212 (अपराधी को शरण देना), 120B (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए।

न्यायालय द्वारा अभियुक्त दीपक, आशुतोष एवं अंकुश पर 201, 212, 182, 34 IPC का आरोप लगाया गया। इन तीनों को IPC की धारा 120B से बरी कर दिया गया है। अमित पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा लगाई गई है। अदालत 14 अगस्त को औपचारिक आरोप सुनाएगी।

एक जनवरी 2023 को सड़क पर मिली थी अंजलि की लाश

मालूम हो कि साल के पहले दिन एक जनवरी को यह मामला सामने आया था। एक जनवरी की सुबह 20 साल की अंजलि सिंह नामक लड़की की लाश सड़क पर मिली थी। स्कूटी सवार अंजलि सिंह को बलेनो कारसवार ने टक्कर मार दी थी। इस टक्कर के बाद अंजलि कार में फंस गई थी। जिसके बाद अंजलि को दिल्ली की सड़कों पर करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था।

दिल्ली की सड़कों पर 12 किमी तक घसीटी गई थी अंजलि

यह घटना उस रात की थी, जिस दिन पूरा देश नए साल की खुशियां मना रहा था। अंजलि की लाश मिलने के बाद कई तरह की चर्चाएं हुई। रेप की अफवाह भी उड़ी। लेकिन बाद में पुलिस ने जांच में बताया कि 31 दिसंबर की रात अंजलि अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, उसी दौरान बीच रास्ते में उसकी स्कूटी की टक्कर कार से हो गई। टक्कर के बाद अंजिल की दोस्त दूसरी ओर तो अंजलि कार के नीचे फंस गई। फिर उसे 12 किमी तक घसीटा गया था।


800 पन्नों की चार्जशीट, 117 गवाहों की गवाही


गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में सत्र न्यायाधीश नीरज गौड़ ने इस केस के चार आरोपियों पर हत्या का केस चलाने का निर्देश दिया था। मालूम हो कि इस केस में अप्रैल में दिल्ली पुलिस ने 800 पन्नों की चार्जशीट फाइल की थी, साथ ही 117 गवाहों से पूछताछ भी की गई थी।

इस घटना ने व्यापक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कवरेज हासिल की थी। दिल्ली में महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

यह भी पढ़ें - 7 आरोपी, 120 गवाह, 800 पन्नों की चार्जशीट, क्या अंजलि को मिलेगा इंसाफ?