31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली शराब घोटाला: मुख्यमंत्री KCR की बेटी से 11 दिसंबर को CBI करेगी पूछताछ

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले मामले तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की कविता से CBI 11 दिसंबर को पूछताछ करेगी। CBI कविता से पूछताछ उनके हैदराबाद स्थित आवास पर सुबह 11 बजे करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 6 Dec 2022, 9:03 PM IST

delhi-liquor-policy-case-cbi-to-interrogate-cm-kcr-s-daughter-kavita-on-december-11.jpg

Delhi Liquor Policy Case: CBI to interrogate CM KCR's daughter Kavita on December 11

Delhi Liquor Policy Case: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधायक व तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए CBI ने नया समन जारी किया है, जिसमें उन्होंने पूछताछ के लिए 11 दिसंबर रविवार का दिन चुना है। इससे पहले CBI ने कविता से 6 दिसंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए पूछताछ किसी और दिन करने का अनुरोध किया था।

CBI ने समन जारी करते हुए के कविता से कहा कि "यह सूचित किया जाता है कि CBI की टीम 11.12.2022 को 11:00 बजे आपके आवास पर जाएगी, जिसमें मामले की जांच के संबंध में आपके बयान की रिकॉर्डिंग की जाएगी। कृपया उक्त तारीक और समय पर अपनी उपलब्धता की पुष्टि करें"हालांकि अभी तक कविता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

दिल्ली शराब घोटाले में KCR की बेटी से क्यों पूछताछ कर रही CBI?
2 दिसंबर को CBI ने कहा कि शराब घोटाले मामले की जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे लगता है कि विधायक के कविता इस घोटाले के बारे में जानती हैं, इसलिए उनसे पूछताछ की जरूरत है। CBI ने नोटिस के जरिए कविता से पूछताछ के स्थान के लिए दो विकल्प दिए थे, जिसमें पहला CBI का नई दिल्ली मुख्यालय और दूसरा हैदराबाद का उनका निवास स्थान, जिसके जवाब में उन्होंने हैदराबाद में अपने निवास स्थान को चुना था।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी दर्ज है मामला
CBI ने आबकारी नीति के घोटाले मामले में इसी साल अगस्त महीने में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया है, जिसपर हाल ही में ED ने सिसोदिया के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है।कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि सिसोदिया सहित अन्य ने आरोपियों ने 170 बार मोबाइल फोन बदले हैं, जिसके जरिए शराब घोटाले के सबूत मिटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ED का बड़ा आरोप- 'मनीष सिसोदिया ने बदले कई मोबाइल, मिटाए शराब घोटाले के सबूत'