1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Liquor Scam: हाईकोर्ट के फैसले को सिसोदिया की चुनौती, राहत मांगने फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

Delhi Liquor Scam: 131 दिन से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट से मिल रहे लगातार झटके के बाद उन्होंने यहां के फैसले को चुनौती देते हुए सबसे बड़ी अदालत से राहत की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 6 Jul 2023, 3:26 PM IST

 हाईकोर्ट के फैसले को सिसोदिया की चुनौती, राहत मांगने फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

हाईकोर्ट के फैसले को सिसोदिया की चुनौती, राहत मांगने फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हाईकोर्ट से लगातार झटका मिल रहा है। कई बार उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। आज इस मामले में कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि क्या सभी आरोपियों को चार्जशीट से जुड़े दस्तावेज दे दिए गए हैं? इस पर CBI ने कोर्ट को बताया कि सभी आरोपियों को आरोप पत्र से जुड़े दस्तावेज दे दिए गए हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी। बता दें कि शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सिसोदिया समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


सुप्रीम कोर्ट की शरण में सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट के शरण में गए हैं। शराब घोटाले में आरोप में फंसे सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई और ईडी केस में जमानत से इनकार कर दिया था। अब सिसोदिया ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट से राहत मांगी है।

बता दें कि मनीष सिसोदिया को इसी साल 26 फरवरी को CBI ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 9 मार्च को ED ने उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया था। दोनों एजेंसियों की ओर से कई बार रिमांड पर पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

जिसके बाद पूर्व आबकारी मंत्री ने हाई कोर्ट में कई बार जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन उनके खिलाफ एजेंसी को पुख्ता सबूत मिले हैं जिस वजह से उन्हें अब तक राहत नहीं मिल पा रही है। अब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिलती है की नहीं ये देखने वाली बात होगी।

पत्नी की ख़राब तबियत को लेकर जमानत की मांग

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। ख़राब तबीयत का हवाला देते हुए सिसोदिया ने जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्हें पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई थी। बता दें कि उनकी पत्नी सीमा ऑटोइम्यून डिस्ऑर्डर से पीड़ित हैं। कुछ दिन पहले ही तबीतय खराब होने के बाद सीमा सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी उनका इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय