30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Corona Updates: दिल्ली में बढ़ती जा रही है कोरोना की रफ्तार, 2423 नए मामले आए सामने, पॉजिटिविटी रेट हुआ 15%

Delhi Covid update: दिल्ली में कोरोना से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। 22 जनवरी के बाद से यहाँ सबसे अधिक मामले एक दिन में दर्ज किये गए हैं। पॉजिटिविटी रेट करीब 15 फीसदी तक पहुँच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 7 Aug 2022, 9:51 PM IST

Delhi Logs Over 2423 Fresh Covid Cases; Positivity Rate At 15%

Delhi Logs Over 2423 Fresh Covid Cases; Positivity Rate At 15%

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ये है कि जांच के लिए जो सैम्पल लिए जा रहे हैं उनमें हर आठवां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया जा रहा है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट करीब 15 फीसदी पहुँच गया है। रविवार को राजधानी में कोरोना के 2,423 नए मामले सामने आए हैं जोकि 22 जनवरी के बाद से सबसे अधिक है। ये वो समय था जब देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने चरम पर थी। कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

देश की राजधानी में रविवार को कोरोना के 2,423 नए मामले सामने आने से चिंताजनक स्थिति बन गई है। पिछले 24 घंटों में, यहाँ 1,725 लोग संक्रमण। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.97% हो गई है।

शनिवार को, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट13.84 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जबकि 2,311 कोरोना के नए मामले सामने आए थे। कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े- कोरोना काल के बाद अब बाजार में आई रौनक

बता दें कि दिल्ली आठ जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक है और इनमें भी शनिवार को उत्तरी दिल्ली में 19.05 % पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया था। इसके बाद पूर्वी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 16.91 फीसदी और दक्षिणी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 16.54 फीसदी दर्ज की गई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों ने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हो सकता है आने वाले दिनों में एक बार फिर से कोरोना से जुड़े नियमों में सख्ती देखने को मिले।

गौरतलब है कि दिल्ली में वायरल बुखार वाले मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में बढ़ रही है। हालांकि, कोरोना से संक्रमित लोगों के भर्ती होने की संख्या काफी कम है जो राहत भरी बात है।