31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi MCD Election: नगर निगम चुनाव प्रचार में BJP अध्यक्ष नड्डा सहित कई बड़े नेता हुए शामिल, हरियाणा CM बोले- केजरीवाल ने पीठ में घोंपा छूरा

Delhi MCD Election: नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए BJP आज दिल्ली में रोड शो कर रहे है, जिसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि "दिल्ली की जनता केजरीवाल से ठगी हुई महसूस कर रही है।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Nov 2022, 8:40 PM IST

delhi-mcd-election-many-leaders-including-bjp-president-jp-nadda-participated-in-mcd-campaign-khattar-called-kejriwal-a-backstabbing-man.jpg

Delhi MCD Election: Many leaders including BJP president JP Nadda participated in MCD campaign, Khattar called Kejriwal a backstabbing man

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के लिए अगले महीने 4 दिसंबर को होने वाली वोटिंग के चुनाव प्रचार के लिए BJP ने आज सभी ताकत झोक दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के उत्तम नगर में रोड शो कर रहे हैं, जिसमे कई बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके साथ ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम विहार से रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि "दिल्ली की जनता केजरीवाल से ठगी हुई महसूस कर रही है, उनके साथ धोखा हुआ है। केजरीवाल की सरकार कुशासन की मूर्ति है और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है।"

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह और भाजपा सांसद गौतम गंभीर सहित कई बड़े नेता दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में MCD चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

मनोहर लाल खट्टर केजरीवाल बताया पीठ में छूरा घोंपने वाला आदमी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के नरेला में लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीठ में छूरा घोंपने वाला आदमी बताया। पीठ में छूरा घोंपने वाला इस आदमी ने अन्ना हजारे के पीठ में छूरा घोंप कर उनको वापस भेज दिया और खुद काबिज होकर बैठ गया।

हिंदू बिना भारत हो सकता है क्या?: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोगों के उमंग से पता चल रहा है कि चुनाव का परिणाम क्या होगा। वे सोचते हैं कि हिंदू दुश्मन हैं लेकिन हिंदू बिना भारत हो सकता है क्या? जिस तरह से उन्होंने CAA के समय दिल्ली में दंगा फसाद कराए उसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।

MCD चुनाव में एकतरफा जीतने वाली है भाजपा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो के दौरान कहा कि आज रोड शो के कार्यक्रम में यहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। यहां एकतरफा भाजपा जीतने वाली है। जनता ने एक तरफ झूठ फरेब की राजनीति और भ्रष्टाचार को देखा है और दूसरी तरफ PM मोदी के कामों को भी देखा है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने AAP को बताया FAKE पार्टी, कहा- ढकोसले वाली पार्टी से दिल्ली को बचाना

रोड शो के बाद बोले खट्टर- लोगों में है उत्साह
नरेला में रोड शो के बाद हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज 5 प्रत्याशियों के साथ मेरा रोड शो हुआ। लोगों में उत्साह है, MCD में भाजपा की जीत होगी। वो(AAP) सिर्फ 1047 स्कूलों पर कूदते रहते हैं, हर जगह एक स्मार्ट क्लासरूम बनाकर उसका प्रचार करते रहते हैं। हरियाणा में 14,000 स्कूल हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय