
Delhi witnesses heavy rainfall
Delhi Rain News : दिल्ली में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। ओल्ड राजेंद्र नगर जहां तीन छात्रों की मौत हुई थी, वहां भी पानी जमा हो गया है। मौके पर AAP विधायक दुर्गेश पाठक और MCD की टीम पहुंची है। बता दें कि 10 फ्लाइट डायवर्ट किए गए हैं। भारी बारिश के बाद दिल्ली के मानसिंह रोड और मिंटो रोड जैसे इलाकों में पानी जमा हो गया है। वाहनों को पहिए पानी में डूबे हुए नजर आ रहें हैं। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम है।
दिल्ली में बुधवार शाम भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए और गाजीपुर में 22 वर्षीय एक महिला और उसका बच्चा डूब गए। प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया है। सड़कें नदियों जैसी दिखने लगीं।
सब्जी मंदिर इलाके में एक घर गिरने पर स्थानीय निवासी ने बताया कि MCD ने इन इमारतों को नोटिस भेजा था और कहा था कि या तो इन्हें खाली कर दें या इनकी मरम्मत करवा लें, लेकिन लोग सुनते ही नही।
दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए 1 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसकी घोषणा की।
Updated on:
1 Aug 2024, 8:26 AM IST
Published on:
1 Aug 2024, 8:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.