परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह सहित छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और पड़ोसी राज्यों के CM सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेता भी मौके पर मौजूद थे।