4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 खालिस्तान समर्थक चढ़े हत्थे, बड़े हमले की थे फिराक में

दिल्ली पुलिस ने खालिस्तान समर्थक 2 लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों पर विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में खालिस्तान पोस्टर और पंपलेट लगाने का आरोप है। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi Police

Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान समर्थक 2 लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद और रेफरेंडम 2020 के नारे लिखे जाने के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। इन दोनों पर विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में खालिस्तान पोस्टर और पंपलेट लगाने का आरोप है। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। राजधानी में रविवार को इंटेल एजेंसियों ने खालिस्तानी समर्थकों के एक्टिव होने की सूचना जारी करते हुए बड़ा हमला होने की चेतावनी दी है। इसके बाद से पूरी दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।


दिल्ली पुलिस ने इस साल जनवरी में विकासपुरी, जनकपुर, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में खालिस्तान समर्थक भित्ति चित्रों मामलों में दो लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि 19 जनवरी को विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों के इलाकों में कई भित्तिचित्रों वाले आपत्तिजनक नारे एक दीवार पर लिखे थे।


पश्चिमी दिल्ली इलाकों से खालिस्तानी समर्थक पोस्टरों को स्थानीय पुलिस ने तत्काल हटाकर दीवारों को नये सिरे से रंग दिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक साजिश के अन्तर्गत मामला भी दर्ज किया है। साथ ही पश्चिमी दिल्ली के संभावित इलाकों में पुलिस टीम की गश्त तेज कर दी गई है।


आज विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों के इलाकों में कई भित्तिचित्रों वाले आपत्तिजनक नारे दिखाई दिए। सूचना के आधार पर, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 153-बी और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।