इन स्थानों पर विशेष अलर्ट
दिल्ली पुलिस के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली, जहांगीरपुरी, मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली की कुछ जगहों को चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात
यही नहीं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक दर्जन से ज्यादा अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। अलर्ट में हुड़दंगियों पर खास निगाह रखने को कहा गया है।