अधिकारी ने कहा, "बैठक का मकसद खुफिया इनपुट और बेहतर समन्वय के आदान-प्रदान को सुगम बनाना है।" पहली बार इंटेलिजेंस ब्यूरो, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य खुफिया एजेंसियों की इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अन्य राज्यों के 11 एटीएस प्रमुख और फील्ड ऑपरेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।