30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: रेलवे की लापरवाही ने ली महिला की जान, बारिश के बीच खंभे में आया करंट फिर…

Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई। बारिश के बीच यहां खंभे में करंट आ रहा था, उसी समय जब वहां से एक महिला गुजरी तो रास्ते में भरे पानी से बचने के खंभे के पास से जाने की सोची। इसी दौरान खंभे के संपर्क में आने से महिला को करंट लग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 25 Jun 2023, 3:47 PM IST

Delhi:  रेलवे की लापरवाही ने ली महिला की जान, बारिश के बीच खंभे में आया करंट फिर...

Delhi: रेलवे की लापरवाही ने ली महिला की जान, बारिश के बीच खंभे में आया करंट फिर...

Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की एक बड़ी लापरवाही के चलते एक महिला की जान चली गई। अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में भारी बारिश की वजह से नई दिल्ली में भी कई जगह जल जमाव हो गया है। कुछ ऐसा ही नजारा रेलवे स्टेशन के पास भी देखने को मिला। इसी वजह से कई जगहों पर भरे पानी में करंट भी दौड़ रहा है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी आहूजा नाम की महिला कल रात पति के साथ कहीं ट्रेन से जा रहीं थी, जिसके लिए वह रेलवे स्टेशन गई हुई थी। रेलवे स्टेशन में बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग के पानी में बिजली की तारें डूबी हुई थी। जिसमें करंट दौड़ रहा था। इस बात से हर कोई बेखबर था। स्टेशन पर तैनात कर्मचारी ने पता नहीं क्यों इस डूबे हुए तार पर ध्यान नहीं दिया, इसी तार पर दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से साक्षी नाम की महिला की मौत हो गई।



पूरा मामला जानिए

बता दें कि साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब साढ़े 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उसके साथ पति, 2 महिलाएं और 3 बच्चे थे। साक्षी को यहीं से चंडीगढ़ जाना था। लेकिन उसे पता नहीं था की वो जिस मकसद से स्टेशन आई है वो कभी पूरा नहीं होगा। बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है जिसकी वजह से हर जगह पानी भरा हुआ था।

महिला ने पानी से बचने के लिए एक बिजली के खंभे को पकड़ लिया। जिसकी वजह से महिला को तेज करंट लगा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश भी की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी

ASI गायकवाड़ ने बताया कि लोगों ने देखा कि एक महिला बेहोश थी, जिसके बाद वह तुरंत वे घायल साक्षी की बहन माधवी चोपता के साथ उन्हें LHMC अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को शवगृह में रखवाया गया।

इस मामले में मृतका की बहन माधवी ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। शिकायत के आधार पर IPC की धारा 287/304-A के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच ASI नसीब चौहान को सौंप दी है। क्राइम टीम ने घटना स्थल की हर एंगल से फोटो निकाली और जांच में जुटी है की आखिर गलती हुई कहां ।