scriptdelhi services bill privilege motion against aap mp raghav chadha for including 5 mps names without consent | राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, सदन के अंदर फर्जीवाड़ा का आरोप , जानें क्या है मामला? | Patrika News

राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, सदन के अंदर फर्जीवाड़ा का आरोप , जानें क्या है मामला?

locationनई दिल्लीPublished: Aug 08, 2023 11:14:27 am

Submitted by:

Paritosh Shahi

Privilege Motion Against AAP MP Raghav Chadha: राज्यसभा में 'Delhi-NCR Amendment Bill' को सेलेक्ट कमिटी में भेजने के प्रस्ताव पर बिना सहमति के अपना नाम जोड़े जाने को लेकर 5 सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई। ऐसे में आप के लिए एक साथ दो मुश्किलें खड़ी हो गई। सदन में उनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है।

राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, सदन के अंदर फर्जीवाड़ा का आरोप , जानें क्या है मामला?
राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, सदन के अंदर फर्जीवाड़ा का आरोप , जानें क्या है मामला?

Privilege Motion Against AAP MP Raghav Chadha: 'दिल्ली सेवा बिल' पर आम आदमी पार्टी के सारे दावे धरे के धरे रह गए। उसे राज्यसभा में हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस, NCP, SP समेत I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा बने दलों का समर्थन हासिल करने के बाद भी उसे जोरदार झटका लगा है। इस हार के बीच अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी एक विवाद में जुड़ गया है। दरअसल उन्होंने बिल को पेश किए जाने के बाद उसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव सदन में रखा था। उनका प्रस्ताव तो गिर ही गया। इसके साथ ही उन्होंने जिस सेलेक्ट कमेटी का प्रस्ताव रखा था, उसमें शामिल 5 सांसदों ने उन पर आरोप लगाया है कि उनकी सहमति के बिना ही उनके नाम लिख दिए गए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.