31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन बारिश के आसार

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में एक बार फिर मेहरबान होगा मासनून, तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से मिलेगी राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Oct 2021, 10:06 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) का मिजाज बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से थमा बारिश ( Rain ) का सिलसिला दोबारा शुरू होने के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक एक से तीन अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश के साथ ही गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत मिलने के भी आसार हैं। क्योंकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः Delhi: सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य डॉक्यूमेंट्स के रिन्युअल की डेडलाइन बढ़ाई, जानिए कब तक बढ़ाई मोहलत

IMD के मुताबिक, फिलहाल मानसून के लौटने में देरी है. देश के कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी है. देश की राजधानी दिल्‍ली में भी आज से अगले तीन दिन बारिश का दौर चलेगा।

दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

बारिश थमने की वजह से दिल्ली के तापमान में बीते कुछ दिनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 59 से 86 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग ने गुरुवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरीत सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों के कारण लोगों को गर्मी से बुरा हाल रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस कड़ी में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दो दिनों में भी लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः Delhi: शराब की 260 निजी दुकानें हुईं बंद, महज 17 दिन में बिकी इतने करोड़ रुपए की Liquor

राजधानी में इस बार हुई जोरदार बारिश
दिल्ली में इस बार भले ही मानसून ने काफी इंतजार करवाया लेकिन सबसे लंबी अवधि का भी रहा। ऐसे में राजधानीवासियों पर मानसून की मेहरबानी भी अच्छी रही। इस बार 1,169.7 मिमी वर्षा हुई, जो मौसम विभाग की ओर से आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने के बाद से तीसरी बार सबसे अधिक है।

आमतौर पर दिल्ली में मानसून के मौसम में 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। इस सीजन में बारिश सामान्य से 80 फीसदी ज्यादा रही।