नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक अगले 48 घंटे में राजधानी में एक बार फिर बारिश ( Rain ) के आसार बन रहे हैं। शनिवार शाम से रविवार और सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों को मानसून ( Monsoon In Delhi ) की बारिश भिगोएगी।