आपको बता दें, अग्निपथ के विरोध में गुरुवार को बिहार के दर्जनों शहरों में भारी बवाल हुआ है। छपरा, कैमूर में ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया जबकि कई शहरों में रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया। दरअसल, मंगलवार को सेना में भर्ती के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'अग्निपथ स्कीम' की घोषणा की थी, जिसके तहत सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में नौजवानों को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी।