बता दें कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के कई मामले भारत में सामने आ चुके हैं। अब तक कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली से नए वेरिएंट के मामले मिले हैं। इस खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार तमाम तरह के एहतियात बरत रही हैं। ऐसे में लोगों को एक बार फिर से लॉकडाउन का डर भी सता रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह साफ कर दिया कि कोरोना के इन नए वेरिएंट की गंभीरता कम है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।