Earthquake in Myanmar: भारत के पड़ोस म्यांमार (Myanmar) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता के झटके रिकॉर्ड किए गए इसका असर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) तक देखने को मिला जहां लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप इतना प्रबल था कि इसका प्रभाव दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों तक पहुंचा। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई है। विशेष रूप से मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में इसके झटके काफी तेज थे।