Bihar Bandh: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण का फैसला लिया है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध किया। वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर महागठबंधन ने 9 जुलाई को बिहार बंद बुलाया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल गांधी के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव, पप्पू यादव समेत अन्य नेता भी शामिल हुए। SIR के विरोध में बिहार बंद के दौरान कई ट्रेनें रोक दी गई। आइए जानते है कौन-कौन सी ट्रेनें बिहार बंद के दौरान प्रभावित हुई है…